20 अप्रैल की 50 प्रमुख खबरें
1
ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार
वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल पहुंचने वाला था इस्लामाबाद
2
दूसरे दौर की वार्ता पर संशय के बाद ट्रंप ने दी धमकी
बोेले, समझौता नहीं हुआ तो ईरान पूरी तरह होगा तबाह
3
ट्रंप ने ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त करने का किया दावा
बोले, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश
4
होर्मुज की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल
यूएस-ईरान टकराव बढ़ने का शेयर बाजार पर भी दिखा असर
5
भारतीय जहाजों पर गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
कहा, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को सुरक्षित और खुला रखना जरूरी
6
अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते गोलीबारी
आठ बच्चों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
7
तीन दिवसीय भारत दौरे पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति म्युंग
पीएम मोदी के साथ कई समझौतों पर मुहर लगने की संभावना
8
भारत-रूस एक दूसरे के यहां तैनात करेंगे तीन हजार सैनिक
दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमान भेजने की भी चल रही तैयारी
9
13 फीसदी घटकर 24 लाख टन पहुंची एलपीजी की खपत
होर्मुज बंद होने से मार्च में आपूर्ति में 8.1 फीसदी की गिरावट
10
डिजिटल अरेस्ट गैंग से निपटने के लिए जल्द आएगा एआई टूल
सीबीआई के ‘अभय’ से जालसाजों और ठगों का खेल होगा खत्म
11
योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
अमरोहा, झांसी और उन्नाव समेत कई जिलों के बदले डीएम
12
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 44 एएसपी का तबादला
कई अफसरों को प्रमोशन के बाद मिली नई तैनाती
13
श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
तेल पाइपलाइन पर चर्चा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
14
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एनएसए का सऊदी दौरा
अजीत डोभाल ने ऊर्जा समेत कई अन्य मुद्दों पर की चर्चा
15
मौसम विभाग ने आने वाले हफ्तों के लिए जारी किया अलर्ट
भीषण गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा
16
दोपहर 12 से 4 के बीच घर के अंदर रहने की दी सलाह
मैदानी इलाकों के लिए बारिश की उम्मीदें फिलहाल कम
17
20 से 22 अप्रैल के बीच अमेरिका जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर दोनों देश लगा सकते हैं अंतिम मुहर
18
4 साल की बच्ची से बर्बरता मामले में गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई
50 हजार के इनामी मोहम्मद जसीम को एनकाउंटर में किया ढेर
19
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर 300 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
तीन राज्यों का मेंटीनेंस हब बनेगा यूपी का बरेली जंक्शन
20
बंगाल में आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा करेंगे रैलियां-रोड शो
वोटिंग नजदीक आने पर भाजपा का चुनावी अभियान तेज
20 अप्रैल की 50 प्रमुख खबरें
20-Apr-2026




