सिया ने प्रेमी संग मिलकर की थी मंगेतर की हत्या, गहरी खाई में दोनों ने मिलकर दिया था धक्का

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। इन दिनों प्यार में पागल युगल जोड़े लगातार जरायम की दुनियां में कदम रखते जा रहे हैं। खासकर लड़कियों की मन:स्थिति इस कदर बिगड़ गई है कि किसी भी हद तक चली जाती हैं। अपने आशिक के प्यार में अंधी कुछेक लड़कियां न तो आशिक को छोड़ने को तैयार होती हैं और न ही अपने परिजनों से बगावत कर पाती हैं। अंतत: उनका पति या होने वाला पति ही इनका शिकार बन जाता है। सोनम के बाद लगातार ऐसे मामले आए जिसमें प्रेमी संग मिलकर अपने पति या फिर मंगेतर की हत्या कर दी। यही नहीं पुलिस इस तरह के मामलों का लगातार खुलासा कर रही है इसके बाद भी प्रेमी और प्रेमिका मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में उनका पति तो जान से जाता है, वहीं हत्यारे प्रेमी और प्रेमिका भी सलाखों को पीछे चले जाते हैं। उनके सपने निराशा में तब्दील हो जाते हैं। यही नहीं उनके परिजन किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। 


ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से पुणे से आया है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं दोनों ने उसकी हत्या करने के बाद उसे हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की। इस घटना की जानकारी पूरे देश में सनसनी की तरह फैल गई। हर किसी की जुबां पर पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का जिक्र है।बता दें कि पुणे जिले में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले केगतन विशाल अग्रवाल की मौत पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जैसे-जैसे इसकी जांच आो बढ़ाई परतें दर परतें खुलती चली गई। पुलिस की जांच के अनुसार केतन की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। इस खूनी खेल की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल ही थी। सिया ने अपने प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का षड़यंत्र रच डाला। दोनों को मौके की तलाश थी और जैसे ही मौका मिला दोनों ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद इस घटना को एक एक्सीडेंट का रूप देने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर सिया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 


गौरतलब है कि सोनम का मामला अपराध की दुनिया में एक ऐसा मामला है जिसने पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसके अपने पति को रास्ते से हटा दिया। सोनमने 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी से शादी की थी।करीब एक माह बाद इंदौर निवासी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग हनीमून पर गए थे। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। राज ने फोन पर तीन कांट्रैक्ट किलर को हायर किया और उन्हें शिलांग भेज दिया। 
हनीमून के दौरान बीच रास्ते में हत्यारों ने राजा पर सामने और पीछे से धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। सोनम ने पुलिस के सामने लूटपाट का नाटक किया और खुद के बेहोश होने की झूठी कहानी बनाई।
इसके बाद करीब आधा दर्जन ऐसे ही मामले सामने आए। इससे पहले नीला ड्रम बहुत ही चर्चा में रहा। ऐसी अनेकों घटनाएं हैं जिन्होंने पति और पत्नी के रिश्तों को तार-तार किया है।