देशभर के मेडिकल एक्सपर्ट्स सम्मानित, सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन का एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम संपन्न

जन प्रवाद, संवाददाता।
नई दिल्ली। सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन ने दिल्ली के एक निजी होटल में सीताराम जयपुरिया की जन्म शताब्दी के अवसर पर मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इस अवसर पर मरीजों की बेहतर देखभाल करने वाले देशभर के चिकित्सा पेशेवरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को कुल 70 लाख रुपए की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन के डायरेक्टर आकाश जयपुरिया ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम सीताराम जयपुरिया के मानवतावादी मूल्यों के मार्गदर्शन पर देश के एक्सपर्ट्स डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए मंच प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्लिनिकल रिसर्च, मेडिकल इनोवेशन, गांवों में हेल्थकेयर डिलीवरी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, नर्सिंग एवं ग्रामीण हेल्थ केयर वर्कर्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले एक्सपर्ट्स को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अशोक जयपुरिया ने कहा कि मेडिकल एंड हेल्थकेयर अवॉडर्स के माध्यम से हम इन चिकित्सा पेशेवरों की सहायता करते हैं जिन्होंने समाज सेवा के लिए अथक प्रयास किए हैं। खुद से पहले दूसरों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। यह सम्मान उनके समर्पण के लिए है जो याद दिलाता है कि मानवता के प्रति उनकी सेवा को सराहा जाना चाहिए। 
बता दें कि तीसरे संस्करण के लिए 476 प्रविष्टियां और 233 प्रार्थनापत्र आए। सम्मेलन के दौरान एक विशेष सत्र सेलेब्रेटिंग एक्सीलेंस फीचरिंग प्रीवियस अवार्डीज भी आयोजित किया गया, जहां पिछले संस्करणों के जाने माने डॉक्टरों, प्रोफेसर डॉक्टर रमन कृष्ण कुमार, डॉक्टर आशीष सतव, प्रोफेसर डॉ जयराज दुराई, प्रोफेसर डॉ प्रतिभा सिंघी ने हेल्थकेयर की प्रगति में अपनी यात्रा के बारे में बताया और चिकित्सा एवं हेल्थकेयर क्षेत्र में उभरती 
चुनौतियों पर रोशनी डाली।