सिद्धारमैया ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले सीएम

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोक भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव, प्रभु शंकर ने कहा कि मैंने सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा प्रापत किया है, लेकिन वापस आने के बाद राज्यपाल ही इसे स्वीकार करेंगे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने गृह नगर गए हुए हैं।इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था।

कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे।