भूसे की कोठरी में मिला नौकर का शव, ग्रामीणों की जुटी भीड़, पुलिस ने जांच की शुरू

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। 
कपिल चावला की रिपोर्ट
जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर कला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राम प्रधान की पशुशाला में बनी भूसे की कोठरी से नौकर प्रदीप कुमार का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।
जानकारी के अनुसार नाजरपुर कला गांव में ग्राम प्रधान की पशुशाला की भूसे की कोठरी से नौकर प्रदीप कुमार का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रदीप कुमार की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।