जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली। गुरुवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एनडीए सम्मेलन में पीएम मोदी सहित सभी बड़े मंत्री, कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी सम्मिलित हुए। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

उन्होंने नए भारत की आशा, आकांक्षा और अटूट विश्वास के केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्र सेवा के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने तथा सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन अंत्योदय के पावन संकल्प और निस्वार्थ राष्ट्र-आराधना को पूर्णत: समर्पित रहा है। उनके यशस्वी नेतृत्व में आज विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सतत साकार हो रहा है।






