महफूज आलम की तलाश तेज

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 1600 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन करने का आरोपी महफूज आलम जल्द गिरफ्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो उसकी लोकेशन कोलकाता में मिल रही है। ऐसा हो सकता है कि वह किसी टीएमसी नेता के यहां शरण लिए हुए हो। बताया जा रहा है पुलिस को उसकी जानकारी मिल चुकी है। उसकी जल्द गिरफ्तारी संभव है। 


बता दें कि 16 फरवरी को बाइक सवार युवकों ने वासिद व अरशद से 24 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ही आरोपी जाजमऊ के रहने वाले महफूज आलम के लिए काम करते थे। जब इसकी गहनता से जांच शुरू की गई तो पुलिस को उसके बैंक खातों ने चौंका दिया। महफूज आलम ने विगत ढाई साल में 1600 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। इस बावत पूछताछ के लिए जब उसे पुलिस ने बुलाया, उसी दिन से वह फरार हो गया। दो माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चल चुका है। संभवत: वह कोलकाता में छुपा हुआ है। ऐसी भी संभावना है कि वह किसी टीएमसी नेता के यहां छुपा हो सकता है। 
बता दें कि इस मामले में पुलिस अभी तक महफूज आलम के साले और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस को महफूज और उसके साले के नाम पर एमराल्ड गार्डेन में आठ करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली है। इससे पूर्व नितिन और आकाश तुलस्यिान को जेल भेजा जा चुका है। दोनों पर निखिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।