प्रचंड गर्मी से जल उठा यूपी, आज भी 10 जिलों में रेड अलर्ट

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश जल रहा है। लगातार प्रचंड गर्मी ने लोगों को घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। गुरुवार जहां सात जिलों में लू का रेड अलर्ट था वहीं शुक्रवार को जिलों की संख्या बढ़कर 10 लो गई है। बांदा गुरुवार को भी देश का सबसे गर्म जिला रहा। गुरुवार को बांदा का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियश रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर में चहुंओर घुमावदार हवाओं ने हल्की राहत दी, लेकिन गर्मी अपने तीसरे आसमान पर ही रही। 


बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों के लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल, अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।
अगले तीन से चार दिन में केरल पहुंचेगा मानसून


मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले तीन से चार दिनों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचता है, तो इसका असर पूरे देश के मौसम पर जल्दी दिखाई दे सकता है।
साथ ही यूपी के दस जनपदों में लूट का रेड अलर्ट है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और आस पास इलाके शामिल हैं।