डायनासोर नहीं बल्कि करोड़ों साल पहले समुद्र पर इस जीव का था राज

जनप्रवाद ब्यूरो,टीम। धरती से डायनासोर का युग समाप्त हुए करोड़ो साल हो गए। आज भी इस विलुप्त हई प्रजाति पर वैज्ञानिक शोध करते रहते हैं। अब नई खोज में डायनासोर नहीं बल्कि करोड़ों साल पहले पाए जाने वाले खास जानवर पर खुलासा हुआ है। 
धरती पर था डायनासोर का राज 

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार आज से करोड़ों साल पहले धरती पर डायनासोर राज करते थे। उनके सामने किसी की नहीं चलती थी। वैसे ही इस युग में समुद्र का राजा कौन था इस पर बड़ा शोध हुआ है। शोध में पता चला है कि डायनासोर युग में समुद्र का राजा 62 फुट का क्राकेन आॅक्टोपस, हुआ करता था। रिसर्च में पता चला है कि करीब 10 करोड़ साल पहले यह समुद्र का सबसे बड़ा शिकारी माना जाता था। क्रैकन जैसे आॅक्टोपस बेहद खतरनाक था। इसकी पकड़ हड्डियों को भी तोड़ देने जितनी मजबूत थी। इसके जीवाश्मों से मिले जबड़ों का वैज्ञानिकों की टीम ने अध्ययन किया। विश्लेषण से पता चलता है कि विशाल क्रैकन जैसे आॅक्टोपस दूसरे समुद्री शिकारियों के साथ मिलकर शिकार करते थे। इससे वे पानी में राज करते थे। उनकी आठ बाजू और विशाल शरीर था, जो लगभग 62 फीट यानी 18 मीटर से ज्यादा लंबे होते थे। इस शारीरिक बनावट से यह दूसरे मांसाहारी समुद्री जीवों का आसनी से शिकार करता था।
समुद्र पर था आक्टोपस का राज

विशेषज्ञों का मानना है कि आक्टोपस इतने बड़े रहे होंगे इस बारे में आज तक किसी वैज्ञानिका या शोधकर्ता ने कभी सोचा नहीं था। कई देशों की पौराणिक कथाओं में राक्षस जैसे जीव के बारे में वर्णन मिलता हे। क्रेटेशियस काल के दौरान विशाल क्रैकन जैसे सेफलोपोड्स समुद्रों पर राज करते थे। वे विशाल समुद्री सरीसृपों और दूसरे तथाकथित शीर्ष शिकारियों का शिकार करते थे। बात दें कि अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट आफ साइंस में स्टडी में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। होक्काइडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना हैकि यह विशाल मोलस्क क्रेटेशियस काल के महासागरों में रहने वाले सभी जीवों में सबसे बड़े शरीरों में से एक था। 62 फीट लंबा यह विशाल आक्टोपस ताकतवर मोसासौर से छह फीट ज्यादा लंबा हो सकता था। मोसासौर एक शिकारी समुद्री सरीसृप था, जिसे 100 से 60 मिलियन साल पहले के क्रेटेशियस काल के आखिर में महासागरों का सबसे ताकतवर शिकारी माना जाता रहा है।
जुरासिक वर्ल्ड में दिखाया गया सीन

बता दें कि फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में इसके बारे में दर्शाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सामुद्र का यह खौफनाक जीव कुख्यात इंडोमिनस रेक्स को मार गिराता है। असल में सबसे खूंखार डायनासोरों का एक हाइब्रिड रूप है। यह आक्टोपस ना सिर्फ आकार में बड़ा था बल्कि काफी खतरनाक भी था। हो सकता है कि इसने ऊपर बताए गए विशालकाय जीव का भी शिकार किया हो। ये शीर्ष शिकारी की अन्य प्राजातियां भी थी। वहीं नए अध्ययन के बारे में वैज्ञानिकों ने माना कि यह पिछली रिसर्च के उलट है। इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने उस दौर के दर्जनों आॅक्टोपस के जीवाश्म जबड़ों पर घिसाव के निशानों की जांच की। इन नमूनों के जबड़ों पर घिसाव के सबसे ज्यादा निशान मिले। इससे पता चलता है कि ये विशाल जीव सक्रिय रूप से मांस खाते थे। वे शिकार को पकड़ने के लिए भुजाओं का इस्तेमाल करते थे और फिर अपनी चोंच से उसे कुचल देते थे। इससे यह साबित हो गया कि ये जेली जैसे विशाल जीव एक ऐसी जगह पर काबिज थे, जो पहले सिर्फ बड़े रीढ़ वाले शिकारियों के लिए मानी जाती थी।