जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 164 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही कर दिया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 6 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 96 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।





