जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। हर साल की भांति इस साल भी संभल में प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। गत वर्ष की तरह से वर्ष भी संभल में किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न हो इसलिए जामा मस्जिद सहित करीब 10 मस्जिदों को तिरपालों से ढक दिया गया है।
प्रशासन द्वारा यह कदम इसलिए उठाया कि ताकि किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो। बताते चलें कि संभव में होली पर हिन्दू समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं।

ऐसे में होली का रंग मस्जिद पर न पड़े इसलिए पहले से ही उन्हें तिरपाल से ढक दिया जाता है। शहर की उन सभी मस्जिदों को ढका गया है जो जुलूस की राह में आती हैं। बता दें कि बीते वर्षों में एक मस्जिद पर रंग की छींटें पड़ने से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने इस बार पहले ही सूक्ष्म कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार मस्जिदों की दीवारों पर तिरपाल लगाने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर विशेष कोटिंग भी की गई है ताकि रंग के दाग न लगें। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। बताते चलें कि इस बार भी होली पर्व के साथ-साथ रमजान का महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख रहे हैं। ऐसे में आपसी भाई-चारा बना रहे और सौहार्दपूर्ण त्योहार मना लिए जाएं इसलिए प्रशासन किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही है। पुलिस व प्रशासन हर तरह से तैयार है।





