श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला मीर बाजार के निकट स्थित शिविर में हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर पर गोलीबारी की, तीन जवान घायल
11-Nov-2026





