देश की जनता को गुमराह कर रही है भाजपा : सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल

जनप्रवाद ब्यूरो, नोएडा। फतेहपुर से सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल अपनी धर्मपत्नी के साथ सेक्टर 12 में पहुंचे। दीपक विग चेयरमैन पंजाबी विकास मंच और पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां दीपक विग के नेतृत्व में अतुल यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा,गौरव सिंघल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,गौरव चाचरा सपा प्रवक्ता,केपी यादव यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष,सुनीता शारदा पूर्व महिला सभा अध्यक्ष,दिनेश यादव पूर्व कोषाध्यक्ष, बिलाल बरनी पूर्व मीडिया प्रभारी व नीलम विग ने उनका स्वागत किया। 
भाजपा सरकार महिला विराधी


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का जिक्र करते हुए कहा कि यह कानून लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया है। भाजपा के नेता जानबूझकर इसे लागू नहीं करना चाहते हैं। भाजपा इसमें परिसीमन का अडंगा लगा रही है। वे लोग महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते।
किसान विराधी है सरकार

नरेश उत्तम पटेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार किसी भी फसल पर एमएसपी नहीं दें रहीं। शहरों में हत्या लूटपाट चैनस्नेचिंग राहजनी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। आने वाले 2027 चुनावों में ये पर्ची खर्ची वाली सरकार बदल जाएगी।