जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। एक्स-मुस्लिम और फेमस यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया है। सलीम को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, दिल्ली के एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे के अहपरण और हत्या मामले में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई थी। सलीम दिल्ली जेल से वर्ष 2000 में जमानत यानी पेरोल पर कुछ दिनों के लिए बाहर आया था। बाहर आने के बाद से वह फरार हो गया था। अब दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया है।
25 सालों से बदल रखी थी पहचान

बता दें कि सलीम वास्तिक को दिल्ली के एक व्यापारी के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके बाद से वह अपना नाम बदलकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उर्फसलीम खान को एक पुराने मामले में गाजियाबाद के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। सलीम वर्ष 1995 में दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी था। उसे 1997 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह साल 2000 में पेरोल पर जेल से बाहर आया था और तब से फरार चल रहा था। वह कभी शामली, कभी मेरठ तो कभी गाजियाबाद में जगह बदलकर रहता था।

बता दें कि बीते फरवरी माह में सलीम वास्तिक पर कट्टरपंथी विचारधारा के दो सगे भाइयों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान सलीम के गले में चाकू से हमला किया गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानलेवा हमले के बाद सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद सलीम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद उसकी सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से 24 घंटे के लिए दो गनर भी दिए गए थे ताकि भविष्य में उस पर हमला न हो सके। अब उसकी गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया है।
बता दें कि अपने आप को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की थी। हमलावर जीशान और गुलफाम सगे भाई थे और कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस ने दोनों भाइयों का एनकाउंटर कर दिया था।
सलीम वास्तिक अपने पुराने धर्म की कुछ कुरीतियों के खिलाफ यूट्यूब पर वीडियो डालता रहता था। इसी से वह चर्चा में आया। यही नहीं उनके साथ सैकड़ों ऐसे मुस्लिम शामिल हो गए थे जो अपने आप को एक्स मुस्लिम कहते हैं। हमले के बाद वे सभी खुलकर सामने आए थे और उनका साथ दिया। अब उनकी गिरफ्तारी से वे भी सदमे में हैं।





