लूट की घटना का सफल अनावरण, बाइक की चेचिस व नकदी बरामद

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, (कपिल चावला) अमरोहा जनपद के हसनपुर पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है। साथ ही दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हसनपुर पुलिस ने सेल्समैन से लूटी गई बाइक व 11 हजार रुपये बरामद किए हैं।

सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि उक्त अभियुक्तों ने 16 जुलाई को शराब के एक सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही उक्त अभियुक्तों ने सेल्समैन के पास मौजूद नकद धनराशि भी लूट ली थी। बाइक लूटने के बाद उसके पार्ट्स बेच दिए थे और चेचिस को कुंए में डाल दी थी। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने घटना को खुलासा किया है। इस बाबत सीओ हसनपुर पंकज त्यागी ने जानकारी दी है।