जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, (कपिल चावला) लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा की डिग्री को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपक नंदा की डिग्री फर्जी है। दीपक नंदा ने फर्जी कूट रचित शैक्षणिक दस्तावेज देकर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से इंटर की फर्जी मार्कशीट लगाकर दाखिला लिया था। जांच के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा की डिग्री कथित तौर फर्जी पाई गई। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी अरुण कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रजबपुर में दीपक नंदा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।






