जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपार्थी ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय तीरंदाजी को गोल्डन जीत दिलाई।

उन्होंने लिखा कि इस शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियन तिकड़ी को बधाई। उनकी सटीकता, धैर्य और मिलकर किए गए पक्के इरादे ने भारत के लिए एक और गर्व का पल लाया है। उन्हें लगातार सफलता और आगे और भी ज्यादा शान की शुभकामनाएं।
बता दें कि उक्त खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस जीत पर देशभर में खुशी की लहर है। उन्हें देश बड़े नेताओं से लेकर चहुंओर बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।





