जयपुर, एजेंसी। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन बच्चों व उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के थे। बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबक करीब पौने नौ बजे 200-फुट बाईपास के किनारे सड़क के पास हुआ। दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने रेलिंग को तोड़ते हुए नाले के पास खड़े एक दंपति व उनके बच्चों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार सभी पीड़ित नाले में गिर गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चों की घटना स्थल पर मौत हो गई। उनके मां-बाप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पुरुष ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रोले का चालक मौके से भाग गया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश, दीपक व रतन के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है।
जयपुर में सड़क हादसे में तीन बच्चों व पिता की मौत
07-Jul-2026





