जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस रेत से लदे डंपर में पीछे से घुस गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही आग लग गई। इस दुर्घटना में बस चालक की जलकर दर्जनाक मौत हो गई,जबकि कई यात्री झुकस गए और कई के गंभीर चोट लगी है।सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी, नसीरपुर एवं मटसेना पुलिस के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत जनपद से 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दें कि गुरुवार देर रात एक डबल डेकर प्राइवेट बस सवारियों को लेकर कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। रात्रि 2 बजे करीब बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची तभी बस के आगे चल रहा बालू से लदा डंपर अचानक मटसेना क्षेत्र पर अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही सवारियों से भरी बस डंपर के पीछे घुस गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में तुरंत आग लग गई। बस में सो रही सवारियों की चीखें निकल गईं। एक के ऊपर एक गिरकर कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा तथा नसीरपुर एवं मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस हादसे में बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद फिरोजाबाद से 2, टूंडला से 1, शिकोहाबाद से 1, सिरसागंज तथा जसराना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार घायलों में नीलम, निवासी काकामई, अजीतमल जनपद ओरैया, रंगोली देवी, निवासी कानपुर देहात, शिवम, निवासी कानपुर देहात, सत्यम, निवासी ओरैया, सुंदरलाल, कंडक्टर निवासी प्रसान पोस्ट आटा जनपद जालौन, शांति देवी, निवासी जमोहा, ओरैया, शांति देवी का पुत्र सत्यभान, मुकेश कुमार, निवासी लाल बंगला चकेरी कानपुर, आस्था, निवासी कानपुर नगर बिठूर, माया देवी, निवासी कानपुर, वेद, मन्नत, निवासी कानपुर, पूजा, निवासी साबीपुर माता जनपद उन्नाव, माया देवी, निवासी जूही बामरिया बारादेवी कानपुर एवं पप्पू, निवासी करेरा फतेहपुर घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है।





