जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
रिजल्ट देखने की तरीके
इसके अलावा, छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रिजल्ट देखने के लिए अपार आईडी जरूरी है? आइए रिजल्ट देखने के सभी पांच तरीकों को समझें और जानते हैं कि क्या अपार आईडी न होने के कारण आपको कोई परेशानी हो सकती है? सीबीएसई ने परीक्षा पंजीकरण और रिकॉर्ड रखने के दौरान अपार आईडी का उपयोग शुरू किया है, लेकिन इसका उपयोग मुख्य रूप से प्रशासनिक कामों के लिए किया जाता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी अपार आईडी बनाएं या लिंक करें। शिक्षा विभाग की हालिया जानकारी के अनुसार, अपार आईडी शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए बिल्कुल अनिवार्य ही है। विद्यार्थियों के पास रिजल्ट देखने के कई तरीके मौजूद हैं। ऐसे में अपार आईडी की अनिवार्यता नहीं है।
इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट,और एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम cbse.gov.in, results.cbse.nic.in
डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर results.digilocker.gov.in
उमंग एप के जरिए umang.gov.in
एसएमएस के माध्यम से
आईवीआरएस (कॉल के जरिए)





