जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: चारधाम की यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च की सुबह 7 बजे से शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालु आधिकारिक ऐप या पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। श्रद्धालु https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फ्री रखी गई है जिसका मतलब है कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।
चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक पर्यटन पोर्टल या मोबाइल एप का इस्तेमाल करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप डाउनलोड करें
अपने मोबाइल नंबर की मदद से एक अकाउंट बनाएं
अपनी डिटेल्स फिल करें
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि डाउनलोड कर लें
यात्रा के दौरान इस रजिस्ट्रेशन पर्ची को साथ रखें

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगी?
जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते हैं, वह सरकार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा, जो यात्रा आरंभ होने से दो दिन पहले का समय है। राज्य में कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे जहां जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। यह सेंटर ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून है।
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?
पर एक तरफ की यात्रा के लिए किराया लगभग 6,000 से 9,000 रुपये प्रति व्यक्ति के बीच हो सकता है। अगर आप हेलीकॉप्टर से जाने का सोच रहे हैं, तो हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑपरेटरों के माध्यम से कर सकते हैं।
चारधाम में यह पवित्र धाम है शामिल
चारधाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम शामिल है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।





