जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: रमजान के पवित्र महीने के रोजों और इबादतों के बाद, खुशियों का त्योहार ईद-उल-फितर आ गया है। सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में 19 मार्च की रात को शव्वाल का चांद दिख चुका है, ऐसे में वहां आज यानी 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है। भारत में आज ईद का चांद दिखने की उम्मीद है, ऐसे में कल यानी 21 मार्च को यहां ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। बाजारों में सेवई, सूखे मेवे आदि की दुकान सजाई गई है। लोग एक- दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देंगे। ईद को खुशी और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही ये अल्लाह को शुक्रिया अदा करने के लिए भी एक विशेष दिन है। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद मनाई जाने वाले ईद-उल-फितर के दिन मुसलमान नमाज पढ़ते हैं और सामर्थ्य अनुसार दान करते हैं।
अल्लाह की इबादत का पाक महीना अपनी समाप्ति पर है। कल से इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार दसवें महीने की शुरुआत हो चुकी है। रमजान के अंत में ईद मनाई जाती है। ईद पर फितरा तथा जकात किया जाता है। रमजान के पूरे महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग जमकर जकात करते है। रमजान के पहले असरे में जकात, दूसरे में मगफिरत तथा तीसरे असरे में शब- ए- कद्र में अल्लाह की इबादत की जाती है। शब- ए-कद्र में लोग एतकाम भी करते है। मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी है।

मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी
मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईद की नमाज का विशेष महत्व है। ईद पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच में ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद गले लगकर एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी जाएगी।
आप इन मैसेज के माध्यम से दे सकते है ईद की बधाई
1.अल्लाह करे कि ईद का यह मुकद्दस मौका आपके जीवन में खुशियों की बहार और दिलों में सुकून लेकर आए। ईद मुबारक!
2.जैसे ईद का चांद अंधेरी रात को रोशन कर देता है, खुदा करे आपकी जिंदगी भी उसी नूर से जगमगा उठे।
3.नफरतों को मिटाकर मोहब्बत की खुशबू फैलाने का नाम ही ईद है। आपको और आपके अपनों को ईद मुबारक!
4.खुदा की रहमत आपके घर पर सदा बरसती रहे, और आपकी हर जायज दुआ कबूल हो। ईद मुबारक!
5. खुशियों का यह त्योहार आपके दामन में इतनी बरकतें भर दे कि आपका चेहरा हमेशा मुस्कान से खिला रहे। ईद मुबारक!





