जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल कसे हुए हैं। गाजियाबाद में असद को ढेर करने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के आरोपी सिराज के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।

बता दें कि सिराज पर एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। उसने बच्ची को धमकी दी थी कि इसके बारे में किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा।महिला ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर जब वह अपनी बेटी को लेकर अस्पताल गया तो पता चला कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। घर जाकर बेटी से पूछताछ की तो उसने घटना की पूरी जानकारी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। इस घटना की सूचना पर विधाायक नंद किशोर गुर्जर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायकता और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

प्रभारी सहायक आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस ने टीम सूचना पर सेवाधाम टीला मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक स्कूटी पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। भागते समय उसकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। पुलिस ने घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।





