अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। पिछले 28 फरवरी से ईराम-अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी तक पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच सीजफायर तो है, लेकिन हालात कहीं ज्यादा खराब होते दिखाई दे रहे हैं। स्ट्रेट आॅफ होर्मुज पर अमेरिका का नाकेबंदी से तनाव और ज्यादा बढ़ते नजर आ रहे हैं। 22 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से सीजफायर को आगे के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन ईरान द्वारा एक जहाज पर गोलीबारी की भी खबर है। वहीं अमेरिका अपना बेड़ा हटाने के मूड में नहीं है। 


बता दें कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में में पहली बार चली 21 घंटे तक लगातार बैठक बेनतीजा रही। पाकिस्तान ने दूसरा प्रयास भी किया लेकिन ईरान की तरह से बैठक में कोई भी शामिल नहीं हुआ। इस बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में एक बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा समय आ सकता है जब भारत अपनी भूमिका निभाए और इसमें सफलता भी हासिल हो। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद भारत की ओर से मध्यस्थता की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कोशिश कर रहा है लेकिन हर चीज का समय होता है। हो सकता है कल को ऐसा समय आ जाए जब भारत इसमें भूमिका निभाए और उसे सफलता भी मिले। बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी लगातार शांति की बात करते हुए दोनों देशों से अपील कर रहे हैं। भारत सदैव शांति चाहता है। रक्षा मंत्री के बयान के बाद हो सकता है कि भारत दोनों देशों में शांति के लिए आगे बढ़कर आए और इस कार्य में भारत को सफलता भी मिले।