नोएडा सेक्टर-95 की सड़क जलमग्न, एंबुलेंस फंसी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। नोएडा सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही तेज बारिश हुई। लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। नोएडा के सेक्टर-95 अंडरपास में पानी भर गया। पानी भरने से यहां एक एंबुलेंस फंस गई। राहगीरों की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला जा सका। 


इसी तरह गुरुग्राम के द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला। नोएडा व दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आई। यूपी के करीब 40 जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रूखाबाद के कई गांव जलमग्न हैं। गंगा नदी उफान पर है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना हो रही है।