दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू, पूरे यूपी में दो दिनों तक बरसेंगे बदरा

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह से ही राहत मिल गई। सुबह करीब 8.10 बजे दिल्ली में बारिश शुरू हो गई। इसके बाद नोएडा में भी हल्की बारिश शुरू हो गई जो 9.30 तक यानी खबर लिखे जाने तक जारी थी। 


आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होगी। यही नहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर पूरी तरह से सूखा है। यहां छिटपुट के अलावा बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मंगल सुबह बारिश होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। 


आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में सभी स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होगी। कई जिलों में बारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसूनी प्रवाह मजबूत होने और प्रदेश के ऊपर बने मौसमीय सिस्टम के कारण मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं। आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक 28 जुलाई से 29 जुलाई तक सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जनपदों के इर्द-गिर्द के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। 
इन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात के भी आसार