रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से किया रद्द, यहां देख लें ट्रेनों की लिस्ट 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से कई राज्यों को यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 

दरअसल, रेलवे इस रूट पर बड़े स्तर पर मरम्मत और विकास कार्य कर रहा है। गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की मरम्मत और ट्रैक सुधार का काम चल रहा है जिसके चलते कुछ समय के लिए मुख्य लाइन बंद रखी गई है। इसके अलावा झारसुगुड़ा सेक्शन में नई लाइन बिछाने और अकलतरा स्टेशन पर यार्ड को आधुनिक बनाने का काम भी जारी है। इन कामों की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 

किन-किन राज्यों पर पड़ेगा ट्रेन रद्द होने का असर?
इस फैसले का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को भी इसका असर झेलना पड़ सकता है क्योंकि इन राज्यों को जोड़ने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द की गई हैं। रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 14 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। कुछ प्रमुख ट्रेनों में शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल हैं। 

यहां देखें लिस्ट-
ट्रेन नंबर 12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल
ट्रेन नंबर 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए कैंसिल
ट्रेन नंबर 12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में कैंसिल
ट्रेन नंबर 18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के लिए कैंसिल
ट्रेन नंबर 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक के लिए कैंसिल

नोट- रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके लिए NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि आखिरी समय पर किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.