राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, आप के 10 सांसदों में दो तिहाई उनके साथ

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने आम आदमी से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा में विलय होने की बात कही है। बड़ी बात यह है कि वे अकेले नहीं बल्कि उनके साथ आप के 10 सांसदों में दो तिहाई उनके साथ हैं। उन्होंने इस मामले में हस्ताक्षर भी किए और आज सुबह उन्होंने हस्ताक्षर किए हुए पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

उन्होंने अपने साथ तीन सांसद मौजूद होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं।
संदीप पाठक ने कहा कि 10 सालों तक मेहनत की। दिन रात एक कर दिया। अपना सर्वस्व झोंक दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया, हमेशा पार्टी को आगे किया। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद देश के लिए काम करना था।