जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना भवन, लखनऊ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के कृषि रोडमैप पर आयोजित बैठक में सहभाग किया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना एवं मसूर जैसी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की अवधि 24 जून से 8 जुलाई, 2026 तक बढ़ाए जाने संबंधी स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के नए चरण के अंतर्गत प्रदेश के लिए 6,18,482 पक्के आवासों की स्वीकृति का अनुमोदन पत्र भी प्रदान किया।






