भारत रत्न रत्नप्पा जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर, कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। भारत रत्न डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रजापति अपनी टीम के साथ तैयारियों में पुरजोर तरीके से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को सेक्टर-45 स्थित दुर्गा विहार, सदरपुर में प्रजापति समाज के लोगों के साथ बैठक की गई। इस दौरान समाज के अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की गई।

इस अवसर पर समाज की एकता, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को एकजुट करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 


सुरेश प्रजापति ने बताया कि भारत रत्न डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 22 नवंबर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित कनारसी में होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं शिविष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष लोकेश प्रजापति शामिल होंगे।