जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। आज मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे भैंसा कुंड घाट पर होगा। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह फेफड़ों की मुख्य नस में खून का थक्का जमना बताया गया है।

बता दें कि बुधवार सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान भी उनके फेफड़ों में खून के थक्के की समस्या थी। वे हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या से पीड़ित थे। साथ ही यह भी बताया गया था कि उनके बिजनेस में नुकसान के कारण वे काफी तनाव में रहते थे। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन ने न सिर्फ अखिलेश परिवार बल्कि प्रदेश और देश के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनके निधन पर सीएम योगी सहित तमाम नेता सांत्वना देने पहुंचे थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में रखा गया था। आज 11:30 बजे सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली में थी। सूचना मिलते ही वे लखनऊ कल ही पहुंच चुकी थीं। उनकी दो बेटियां हैं।





