जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर जाकर सुबह से मतदाता अपने पसंदीदा प्रतिनिधि को सत्ता में लाने के लिए मतदान कर रहे हैं। इसी बीच नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों से चुनाव लड़ रहे भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपना वोट ड़ाला। अधिकारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया है, लेकिन गुंडागर्दी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दावा किया कि अगर इस बार बंगाल में राजनीतिक बदलाव नहीं हुआ, तो राज्य की सनातन संस्कृति के लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा।
सुवेंदु ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी पोलिंग एजेंटों से संपर्क बनाए रखा है। उनका मानना है कि यदि मतदाता सूची से फर्जी नाम, मृतकों के नाम और घुसपैठियों को हटा दिया जाए, तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं बचती है। उन्होंने अपने एक पोलिंग एजेंट की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है।





