बिहार में आज सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित 10 बड़ी बातें 

जनप्रवाद ब्यूरो, पटना:  बिहार की राजनीति में 15 अप्रैल 2026 की तारीख बहुत ही खास है। आज नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर लग चुकी है। एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। बुधवार को वे बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मतलब यह कि बिहार में भी अब बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 

1. बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई में बीजेपी की पहली सरकार बनने जा रही है। सम्राट चौधरी राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ ही जेडीयू कोटे से दो नेता बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे. दोनों नेता नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। 

2. सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बहुत ही छोटा होगा। सिर्फ तीन नेता ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा. आज शपथ लेने वाले नेताओं में सम्राट चौधरी के साथ के साथ बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी शामिल हैं। 

3. सम्राट चौधरी पटना लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी के पहले सीएम के शपथ ग्रहण से पहले पटना में बीजेपी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे।

4. बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह पटना लोकभवन में सुबह 10:50 बजे आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल सैयद अता हसनैन सम्राट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

5. सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री शामिल हो सकते हैं। 

6. पटना बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश भर से आने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के स्वागत का इंतज़ाम किया गया है। उनके लिए कार्यालय में लड्डू और पूरी सब्जी का बनाई  जा रही है। 

7. माना जा रहा है कि बिहार की बीजेपी सरकार में चिराग पासवान की LJP, जीतनराम मांझी की 'हम' और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP जैसी सहयोगी पार्टियों को जगह दी जाएगी। हालांकि अभी इस बारे में पार्टी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। 

8. सम्राट चौधरी सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी-जेडीयू के बीच बातचीत चल रही है। चर्चा में विधानसभा अध्यक्ष का पद भी है. वर्तमान में यह पद बीजेपी के प्रेम कुमार संभाल रहे हैं। 

9. बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के ऊर्जा मंत्री है वहीं विजय कुमार चौधरी जल संसाधन मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल में में दोनों अब नई भूमिका में नजर आएंगे। 

10. मंगलवार को सीएम पद के लिए मुहर लगने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।