जुम्मे की नमाज को लेकर कश्मीर में बढ़ाई गई पाबंदियां, खामेनई की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है शिया मुस्लिम 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत के बाद से कश्मीर में लगातार प्रदर्शन चल रहा है। आज जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। जुम्मे की नमाज के चलते आज कश्मीर में पाबंदियां और बढ़ा दी गई है। सरकार ने शनिवार तक शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के जमावड़े को रोकने के लिए सुबह से ही शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा शहर में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण चौराहों पर कंटीले तार और अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू किए गए एहतियाती उपाय हैं।

दरअसल, इजरायल और ईरान के संघर्ष में रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई की मौत हो गई है। खामेनई की मौत के बाद देश भर के शिया मुसलमानों में रोष व्याप्त है। शिया मुसलमान खामेनई को इस्लाम के बड़े धर्मगुरु के रुप में देखते है, ऐसे में उनकी मौत के कारण शिया मुसलमान इजरायल और अमेरिका से खफा है। देश भर के अलग- अलग हिस्सें जैसे लखनऊ, कर्नाटक सहित में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज पाक महीने रमजान में जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। जुम्मे की नमाज में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय एकत्र होगा, ऐसे में प्रदर्शन होने की आशंका बनी हुई है। प्रदर्शन से पहले ही कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। 

कश्मीर में रहते हैं करीब 13 लाख शिया मुस्लिम
कश्मीर में करीब 13 लाख शिया मुस्लिम रहते हैं। शिया मुस्लिम खामेनई को अपना मसीहा मानते है और उनके उपदेशों का पालन भी करते हैं। खामेनई की मौत के बाद से लगातार ही देश भर के अलग- अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।