उत्तर प्रदेश में SIR के खत्म होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, प्रयागराज में बढ़े सबसे अधिक वोटर्स

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश में SIR के खत्म होने के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी करते हुए कहा कि अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है तो वो पहले अपने ज़िले के डीएम से और उसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर सकता है। जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है। जारी की गई लिस्ट में कहां कितने वोटर्स बढ़े, कितने पुरुष और कितने महिला वोटर्स हैं।

जानें सबकुछ

इन पांच जिलों में बढ़े सबसे अधिक वोटर्स 

1,प्रयागराज- 3 लाख 26 हजार 421

2.लखनऊ: 2 लाख 85 हजार 961

3.बरेली: 2 लाख 57 हजार 921

4.गाजियाबाद: 2 लाख 43 हजार 66

5.जौनपुर: 2 लाख 37 हजार 5900

पांच विधानसभा क्षेत्र, जहां बढ़े सबसे अधिक वोटर्स

55. साहिबाबाद-82,898

366. जौनपुर-56,118

171.लखनऊ पश्चिम-54,822

53.लोनी-53,679

97.फिरोजाबाद-47,757

पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या

* पुरुष मतदाताओं की संख्या- 13,39,84,792

* महिला मतदाताओं की संख्या-7,30,71,061 (54.54%)

* थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या-6,09,09,525 (45.46%)

* 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या-4,206 (0.01% से कम)

* जेण्डर रेशियो-17,63,360 (1.32%)834

अन्तिम मतदाता सूची में वृद्धि

* कुल मतदाताओं में वृद्धि-84,28,767

* पुरुष मतदाताओं में वृद्धि-42,27,902

* महिला मतदाताओं में वृद्धि-42,00,778

*थर्ड जेंडर मतदाताओं में वृद्धि-87

* 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में वृद्धि-14,29,379

* जेण्डर रेशियों में वृद्धि-10

यूपी में 27 अक्टूबर को एसआईआर कराने की घोषणा हुई और 4 नवंबर से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई। छह  जनवरी से दो महीने तक  दावे और आपत्तियों के लिए समय दिया गया ता। लगभग 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम फाइनल वोटर लिस्ट में अभी भी शामिल नहीं है तो वो फॉर्म 6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं।