जन प्रवाद, ब्यूरो। नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पर्यटन मंत्रालय के फर्जी आईडी कार्ड आदि सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अब तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। वहीं थाना नॉलेज पार्कपुलिस ने अपने दो साथियों की हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने निर्माणाधीन हॉस्टल में अपने साथियों की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी।

इस वीडियो में पुलिस की हिरासत में जो ये तीन लोग खड़े हैं, ये कोई मामूली व्यक्ति नहीं बल्कि बहुत ही शातिर किस्म के लोग हैं। ये लोग देश एवं विदेशों का टूर कराने के नाम पर आपको भी चूना लगा सकते हैं। पुलिस ने इन्हें सेक्टर-32 स्थिति मॉल से गिरफ्तार किया है। यहां पर इन्होंने रेंजर्स क्लब नामक कंपनी का कार्यालय खोल रखा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में इमरान खान पुत्र मोहम्मद शकील खान, अभय कुमार पुत्र संजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह पुत्र अरुण सिंह शामिल है।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि तीनों रेंजर्स क्लब कंपनी के डायरेक्टर हैं। टूर पैकेज का प्रलोभन देकर ये लोग पैकेज में बताई गई सुविधा नहीं देते थे। इसी तरह से लोग लोगों से धोखाधड़ी करते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके खातों में जो भी पैसा है वह उन्होंने इसी तरह धोखाधड़ी करके ही कमाया है। धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से ही इन्होंने मिनिस्ट्री आॅफ टूरिज्म गर्वमेंट आॅफ इंडिया के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए हुए थे। इन दस्तावेजों को दिखाकर लोगों से आसानी से ठगी की जाती थी। पुलिस ने इनके पास से पर्यटन मंत्रालय के फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं। यही नहीं 180 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 14 फर्जी मोहरें, 15 फर्जी समझौता ज्ञापन, एमओयू दस्तावेज व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्कपुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को शीशपाल पुत्र दौलतराम एवं इंद्र उर्फ धमेन्द्र पुत्र विजयपाल की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को गुर्जर पुर रेलवे लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर अभिषेक पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

इस बाबत डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि मृतक शीशपाल एवं इंद्र 6 मई को नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में नए बन रहे हॉस्टल में माली का काम करने के लिए आए थे। अभियुक्त अभिषेक का शीशपाल से पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि पूर्व में शीशपाल के मेरी मृत बहन से संबंध रहे थे। इसलिए वह और इन्द्र दोनों ही ताने देते रहते थे। इसी वजह से दोनों को मारने का प्लान तैयार कर लिया। इसके बाद प्लानिंग के तहत दोनों को खूब जमकर शराब पिलाई। उसने बहुत कम शराब पी। जब दोनों नशे में सो गए तो रात्रि में शीशपाल के सिर पर व अन्य जगह फावड़ा से कई वार किए। तभी इंद्र जाग गया इस वजह से उसके भी सिर में फावड़ा से वार कर दिया। इस हमले में दोनों की की मौत हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है।