पांच देशों की यात्रा से वापस लौटे पीएम कैबिनेट बैठक आज, फेरबदल की संभावना

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। पांच देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत वापस आ चुके हैं। गुरुवार को वे कैबिनेट की बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज के साथ ही तेल की कीमतों आदि के निर्णयों के अलावा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को शामिल होने का निर्देश है। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी। 


बैठक का समय शाम में पांच बजे रखा गया है। बैठक में फेरबदल पर भी निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा यूपी सहित कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है।