भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में रुझान सामने आने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम यहां पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित कर सकते हैं, जैसा कि पूर्व में पार्टी की चुनावी जीत के मौकों पर होता रहा है।
अनिल बलूनी का बयान


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम छह बजे नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय आएंगे। पश्चिम बंगाल और असम के अलावा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पुडुचेरी में भी सत्ता में आने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 185 सीट पर बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 91 सीट पर आगे है। असम में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वहीं, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) तमिलनाडु में 107 सीट पर बढ़त के साथ शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) तीसरे स्थान पर पहुंचती नजर आ रही है। वामपंथी दलों का गढ़ माने जाने वाले केरल में कांग्रेस 63 सीट पर, माकपा 25 सीट पर और भाकपा नौ सीट पर आगे हैं।

यह पीएम मोदी की जीत

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पार्टी की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए सोमवार को कहा कि राज्य की जनता ने परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रुझानों के अनुसार भाजपा 181 सीट पर आगे है जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यह रुझान राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है। राज्य में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी। अधिकारी नंदीग्राम से फिर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ह्यह्यभाजपा सरकार बनाएगी। लोगों ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता पूरी तरह तृणमूल के साथ नहीं गए और हिंदू मत भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा, हिंदुओं को भाषा, धर्म और जाति के नाम पर बांटा नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत होगी, जिन्होंने राज्य में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ह्यह्यसभी हिंदू प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में एकजुट हुए हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया। भट्टाचार्य ने कोलकाता में एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को पहले ही खारिज कर दिया है और कुछ घंटों में अधिकतर सीट के नतीजे इसकी पुष्टि कर देंगे कि ममता बनर्जी और लोगों के बीच की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है। खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं और हम डबल इंजन सरकार बनाएंगे। पिछले चुनावों में दबंगई देखने को मिली थी। इस साल निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया। लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, क्या आपने दीदी यानी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कुछ सुना है?