जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की स्पेस यात्रा में एक अहम पल है। हमारे प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी नए रास्ते खोल रही है और इनोवेशन को तेज कर रही है। यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और बिना डरे इनोवेशन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।






