पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से इजाफा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से बढ़ रही कीमतें

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के चलते डीजल और पेट्रोल के दामों में आग लगती जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल के दाम 0.87 रुपये बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि, डीजल के दाम 0.91 रुपये महंगा होकर 91.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।


जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के बाद कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल की कीमत 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल की कीमत 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।