नीट पेपर लीक मामले में अब कार्रवाईयों का दौर, बिजेंद्र कुमार गुप्ता हुआ गिरफ्तार

जनप्रवाद ब्यूरो, नोएडा। सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद भी नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है।  दूसरी ओर पेपर लीक मामलों में अब तेज कार्रवाईयों का भी दौर शुरू हो चुकी है। इसी बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर पैलेट गन का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं पेपर लीक को लेकर किए गए बिहार बंद का मिला-जुला असर देखने का मिला।
बिहार से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नीट पेपर लीक मामले के बीच अब कार्रवाईयों का दौर भी शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। मामले में भिवंडी पुलिस ने बताया कि उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से उसे पुणे ले जाया जाएगा। पुलिस उसे जल्द ही अदालत में पेश करेगी और उसकी रिमांड लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वीरेंद्र कुमार गुप्ता से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक लेन-देन और पूरी साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र कुमार गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। इसके अलावा शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एनटीए के 47 अफसरें बर्खास्त करने का फैसला लिया। साथ् ही कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी है। ये एनटीए पर सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
बिहार बंद का किया ऐलान 

वाममंथी संगठनों ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है। बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के बाद पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में इस हड़ताल का ऐलान किया है। बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, आइसा के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। हर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था में कोताही नहीं बरती जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि आसमान से भी नजर रखी जा सके।
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी


कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और नीट पेपर लीक मामले में चल रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके को टाइफाइड हो गया है। दिपके ने वीडियो संदेश जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। आज सरकार के साथ होने वाली बैठक के बारे में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बातचीत बहुत स्पष्ट है। जिन दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, उन पर हमें लिखित पुष्टि मिलनी चाहि। हमें धर्मेंद्र प्रधान के बारे में स्पष्टता चाहिए - क्या वे उनका इस्तीफा मांगेंगे या नहीं। हमें हां या ना में जवाब चाहिए क्योंकि इस पर विचार-विमर्श की गुंजाइश बहुत कम है।
प्रदर्शनकारियों पर दागी पैलेट गन 
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर दागी गई पैलेट गन को लेकर छात्रों और विपक्षी दलों में भारी गुस्सा है। पैलेट गन के इस्तेमाल से कई छात्रों को चोट लगी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पैलेट गन को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार भी किया। उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को मीडिया के सामने पेश किया, जिसे पैलेट गन के छरें लगे हुए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से इंकार किया है। बता दें कि पैलेट गन का इस्तेमाल सीआरपीएफ की दंगारोधी इकाई आरएएफ ने किया था। अंतरराष्ट्रीय समझौतों में ये हथियार प्रतिबंधित है।