संसद सत्र का दूसरा चरण शुरू, विदेश मंत्री के बयान पर विपक्ष का हंगामा

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। सोमवार को संसद सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर बयान दिया। उनके बयान पर कांग्रेस ने असंतोष जताया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा में तत्काल चर्चा की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने वॉकआउट किया। जयराम रमेश का कहना है कि विदेश मंत्री ने बिना सवालों की अनुमति दिए स्वयं-निर्देशित बयान दिया। कांग्रेस पश्चिम एशिया की स्थिति पर व्यापक चर्चा चाहती है। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विदेश मंत्री का भाषण भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ। विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर बोल रहे थे। 


12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके बाद सरकार ने कांग्रेस को घेरा। साथ ही भारतीय टीम को दी विश्वविजेता बनने की बधाई भी दी। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बहुत शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।  उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस इस उत्सव में शामिल नहीं हो रही है। रिजिजू ने संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर चुनाव आयोग और न्यायपालिका की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम लोकतंत्र को परिवार मानते हैं।