जनप्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। उसने यह हरकत भारत पर नहीं बल्कि इस बार अफगानिस्तान पर की है। यह हमला कर उसने सारी की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। बता दें कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ काफी समय से तनाव चल रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से चल रहे तनाव के बीच अचानक रात के समय बमबारी कर दी। इस दौरान उसने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमाल जिले में बम बरसाए। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि उसने बमों को मस्जिद और मदरसों पर गिराए हैं। अफगानिस्तान का इस बाबत बयान भी आया है। उसका कहना है कि पाकिस्तान के इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने एक मस्जिद और मदरसे को भी निशाना बनाया है और बमबारी की है।

अफगानिस्तान के अखबार टोले न्यूज की वेबसाइट के अनुसार अब्दुल्ला जान नाम के शख्स के अनुसार पाकिस्तान ने बीती रात हमला किया था। उनके मुताबिक रात में पाकिस्तान के विमान आए और खाली घर को निशाना बनाया। बम के हमलों से सारा घर जमींदोज हो गया। हालांकि, घर में किसी के न होने से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, 5 से 6 मिलियन अफगानी करेंसी का नुकसान हुआ है।
बता दें कि अफगानिस्तान की मुद्रा को अफगानी कहा जाता है। अफगान के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मिजा अली खान सईद के अनुसार पाकिस्तान ने पहले आधी रात को हमला हुआ। फिर रात को करीब 2 बजे पाकिस्तान ने हमला किया। इन हमलों में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन घर पूरी तरह तबाह हो गया। पाकिस्तान ने बसराल जिले में एक मदरसे को भी टारगेट किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान का यह हमला पूरी तरह से युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में न तो कोई मिलिट्री बेस है और ना ही सेना की कोई मूवमेंट है। इसके बाद भी पाकिस्तान ने एयरस्पेस का उल्लंघन किया। आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की और मवेशियों को भी टारगेट हुए हैं।
पहले भी पाकिस्तान कर चुका है ऐसी हरकत
अफगानिस्तान के आम नागरिकों की मांग है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। वह हमेशा ऊपर से ऐसे हमले कर कर भाग जाते हैं। लोगों का कहना है कि हमला रात में हुआ जब घर पर कोई नहीं था, लेकिन उन्होंने खाली मकान पर भी बम बरसा दिए। लोगों का कहना है यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने ऐसा हमला किया है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। इस हमले में 11 अफगानिस्तानी नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उसकी बार-बार इस तरह की हरकत का जवाब देना ही चाहिए। लोगों ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।





