युद्ध नहीं रुकता तो करोड़ों लोग मारे जाते

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। आदत से मजबूर कहें या बेहयाई। भारत के बार-बार मना करने के बाद भी ट्रंप अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने फिर से दोहराया कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करते तो तीन करोड़ से ज्यादा लोग मारे जाते। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का हवाला देकर यह बात कही। साथ ही उन्होंने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में भूमिका फिर से दोहराई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को अगर नहीं रुकवाया होता तो करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोेगों की जान जाती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने मुझसे कहा था कि अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करते तो 35 मिलियन लोग मारे जाते। उन्होंने कहा कि भारत ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी।


ट्रंप ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के कुछ ही घंटों के बाद एक संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि मैंने जिन आठ युद्धों को समाप्त कराया उनमें से पांच को समाप्त करने के लिए भी टैरिफ का इस्तेमाल किया गया। मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया चाहे आपको पसंद हो या न हो जिनमें भारत-पाकिस्तान बड़े युद्ध या परमाणु युद्ध की आशंका वाला युद्ध भी शामिल हैं। 
वहीं भारत बार-बार कहता आ रहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किसी तीसरे पक्ष के कहने पर नहीं रोका। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल 10 मई से अब तक करीब 80 से भी अधिक बार भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाने की बात कह चुके हैं।