‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना, आवेदन 3 से, साक्षात्कार, 5 से 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गौतमबुद्ध नगर पंकज निर्वाण ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन अक्टूबर 2026 को सायं 5:00 बजे तक निर्धारित है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उक्त तिथि तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए पांच एवं छह अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

साक्षात्कार कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सूरजपुर (कलेक्ट्रेट के निकट/पीछे, इकोटेक-2), ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर के परिसर में संपन्न होगा। योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए रविन्द्र कुमार, मोबाइल नंबर 9456671832 से संपर्क किया जा सकता है।