एक दिवसीय किसान मेला 28 को, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कल से

जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कल यानी 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। यहां 28 सितंबर को एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों के लिए कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले का आयोजन एक्सपो मार्ट हाल संख्या 2ए में होगा। 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त किसान मेले में पश्चिमी मैदानी जोन से संबद्ध जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ एवं शामली के कृषक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त जनपदों के प्रगतिशील एवं अचीवर कृषकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। सीडीओ ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उक्त किसान मेले में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त करें तथा कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, नवाचारों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से लाभान्वित हों।