जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। जिम्स हॉस्पिटल में कार्यक्रम नर्सिंग स्टाफ इन दिनों धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। पिछले 13 वर्षों से कार्य कर रहे नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उन्हें आश्वासन देने के बाद भी परमानेंट नहीं किया जा रहा है। वैकेंसी आने पर बाहरी लोगों को पर्मानेंट कर लिया जाता है, जबकि उनकी मांग को अनसुना कर दिया जा रहा है। बता दें कि यह वही स्टॉफ है जिसने कोरोना काल में अपनी जान की बाची लगातार पीड़ितों का इलाज किया था।

उस वक्त भी उन्हें अधिकारियों की आरे से आश्वासन दिया गया था कि उन्हें आगामी भविष्य में पर्मानेंट कर दिया था। लेकिन अभी तक पूरा स्टॉप अस्थायी रूप से ही काम कर रहा है। स्थायी होने की उनकी मांग को अनसुना कर दिया जा रहाह ै। जबकि, वैकेंसी निकलने पर बाहरी लोगों को स्थायी रूप से नौकरी दी जा रही है। अपनी स्थाई नौकरी की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल की। सभी स्टॉफ अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी हड़ताल के चलते मरीजों का हाल बेहाल हो गया है।






