बादशाह के बाद विवाद में फंसी नोरा फतेही 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। बादशाह के विवादित गाने पर अभी महाभारत खत्म नहीं हुई थी कि नोरा फतेही के विवादित सांग सरके-सरके गाने पर बवाल मच गया है। इस बाबत फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रणावत ने रिएक्शन दिया है। जब उनसे इस गाने के बावत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी हैं। कंगना का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि इससे पहले भी ऐसा होता रहा है। 


गौरतलब है कि ‘केडी द डेविल’ का गाना रिलीज होने के बाद इसकी आपत्तिजनक लिरिक्स का विरोध शुरू हो गया। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने पर कंगना ने स्पष्ट कहा कि पीआर टेकिंग और ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड ने सारी की सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनको धिक्कार ओर फटकार रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनको कोई शर्म है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ यह सब हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। हालांकि, बीच-बीच में प्रतिबंध लगा लेकिन अभी इस पर और सख्ती होनी चाहिए। बता दें कि भोजपुरी की तरह बॉलीवुड में भी अश्लीलता चरम पर है। हालात यह है कि परिवार के साथ बैठक टीवी देखना भी अब गुनाह हो गया है। सरकार को बॉलीवुड पर सख्ती बरतनी चाहिए। हालांकि, ट्रोल होने के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।