जनपद गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों की अब खैर नहीं। आपराधिक वारदात करना तो दूर अगर सोच भी लिया तो पुलिस आपको नहीं छोड़ेगी। बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों से पुलिस ने हथियार बरामद किए गए हैं।

बता दें कि दनकौर पुलिस को 6 अप्रैल को सूचना मिली थी कि कासिम पुत्र नियाज मोहम्मद निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर अपने खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही कायदे आजम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी और फरार हो गया। पीड़ित को घायलवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 7 अप्रैल को बाबा अंडरपास के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कायदे आजम पुत्र शमशेर निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दूसरी मुठभेड़ रबूपुरा क्षेत्र में हुई। रबूपुरा पुलिस कार्गो टी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने को घिरा हुआ देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजू पुत्र लुक्का निवासी शेखपुर पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।