नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी पांच सट्टेबाज गिरफ्तार, नकदी बरामद

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना-113 पुलिस और सीआरटी एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेटिंग एप के माध्यम से सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस बाबत एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने विस्तृत जानकारी दी है।

इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। जिस तरह से सेमी फाइनल देखने के लिए लोग बेताब थे, वहीं भारत के फाइनल में पहुंचने पर लोगों में मैच देखने का जुनून दोगुना हो गया है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों को अपने जाल में फंसाकर सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। नोएडा में हार-जीत के नाम पर सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गैंग बेटिंग एप के माध्यम से हार-जीत के नाम पर सट्टा लगाकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनय सहगल पुत्र अशोक कुमार सहगल, नवदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, राजीव शर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र शर्मा, सलील सेठ पुत्र संजीव सेठ एवं देव कुमार पुत्र राम कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से तीन लैपटॉप, तीन टेबलेट, तीन डेस्कटॉप, 32 मोबाइल, दो आईसी रिकॉर्डर एवं नकदी बरामद की है।
बाइट : मनीषा सिंह, एडीसीपी नोएडा